बड़ा हादसा;  बस और ट्रक में भीषण टक्कर, छह लोगाें की मौत- 53 की हालत गंभीर

बड़ा हादसा;  बस और ट्रक में भीषण टक्कर, छह लोगाें की मौत- 53 की हालत गंभीर

 

 

मेक्सिको सिटी : मैक्सिको के पश्चिमी प्रांत मिचोआकेन में एक बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और अन्य 53 घायल हो गए। स्थानीय अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार यह हादसा स्थानीय समयानुसार देर रात एक बजे के करीब युरेकुआरो शहर के पास ला पिएदाद-विस्टा हरमोसा राजमार्ग पर हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि सैन क्विंटिन, बाजा कैलिफ़ोर्निया से ओक्साका लेकर जा रही बस की किराने के सामान से भरे ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे बस में आग लग गयी। दोनों वाहनों के चालक सहित छह लोगों की मौत हो गई और घायलों को पैरामेडिक्स द्वारा सहायता प्रदान की गई और विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। शवों की पहचान करने के लिए फोरेंसिक केंद्र ले जाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *