उत्तराखंड-हिमाचल में 4 जगह पर बादल फटने से मची भारी तबाही से लोगों को हुआ भारी नुक्सान..

उत्तराखंड-हिमाचल में 4 जगह पर बादल फटने से मची भारी तबाही से लोगों को हुआ भारी नुक्सान..

मां वैष्णो देवी में भूस्खलन के कारण बैटरी कार मार्ग बंद

 

 

नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में बारिश कहर बरपा रही है, जिसके चलते कई राज्यों में अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में भी खराब मौसम से राहत नहीं मिल रही। उत्तराखंड और हिमाचल में बादल फटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उत्तराखंड और हिमाचल में चार जगह बादल फटने से लाखों रुपये संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

हिमाचल में तीन स्थानों तो वहीं उत्तराखंड में पौड़ी के थलीसैंण में बादल फट गया है। बादल फटने से मलबे की चपेट में आकर गोशाला और आठ छोटी पुलिया बह गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में दो एनएच सहित 610 सड़कें बंद हैं। 24 घंटे के दौरान चार जगह भूस्खलन हुआ। मौसम विभाग ने आज भी भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण यमुनोत्री और बदरीनाथ मार्ग कई घंटे बंद रहा। इससे यमनोत्री में दो सौ से अधिक यात्री पड़ावों में फंस गए हैं। राज्य में 85 से अधिक संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद हैं।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों में भी भारी बारिश शुरू हो गई है। जम्मू संभाग को पुंछ जिले से कश्मीर को जोड़ने वाले मुगल रोड़ पर भूस्खलन होने से इसे बंद कर दिया गया है। कटड़ा में माता वैष्णो देवी के महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग पर तड़के फिर भूस्खलन हुआ। 40 से 50 फीट मार्ग क्षतिग्रस्त होने से इसे श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *