बेखौफ लुटेरों ने दिन-दिहाड़े एक घर में घुस बुजुर्ग दंपती को बनाया निशाना, लाखों रूपए की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर हुए फरार

You are currently viewing बेखौफ लुटेरों ने दिन-दिहाड़े एक घर में घुस बुजुर्ग दंपती को बनाया निशाना, लाखों रूपए की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर हुए फरार

Fearless robbers entered a house in broad daylight, targeted an elderly couple, stole cash worth lakhs of rupees and other goods and escaped

बेखौफ लुटेरों ने दिन-दिहाड़े एक घर में घुस बुजुर्ग दंपती को बनाया निशाना, लाखों रूपए की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर हुए फरार

जालंधरः महानगर में बेखौफ लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजा देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते पॉश एरिया लाजपत नगर के पास से सामने आया है यहां लुटेरों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को अपनी बातों में उलझाकर लाखों रुपए की नकदी और अन्य सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंधी जानकारी देती हुई लाजपत नगर की रहने वाले जैसमीन ने बताया कि मेरी बहन और वह नौकरी करती हैं। माता-पिता बुजुर्ग हैं और दोनों घर पर ही रहते हैं। घटना के वक्त पिता घर पर अकेले थे और मां किसी काम से बैंक गई हुई थी। इस दौरान दोपहर के वक्त एक व्यक्ति घर में घुस आया और उनके पिता को बातों में लगा लिया। जिसके बाद आरोपी ने उसके पिता के लिए चाय बनाई और चाय में उसने कुछ मिला दिया। इतने में घर के अंदर उनकी मां भी पहुंच गई थी जिसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग मां को भी अपनी बातों में लगाया और उन्हें भी वही चाय पिला दी। चाय पीने के बाद जब दोनों बेसुध हो गए तो आरोपी ने लाखों रूपए की नकदी और अन्य सामान चोरी कर मौके से फरार हो गया।

जैसमीन ने बताया कि जब शाम को उसकी बहन घर पहुंची तो सारे घटनाक्रम का पता चला। उसने बताया कि इस घटना में उनका करीब 22 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना-6 की पुलिस ने अज्ञात लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *