जालंधर में पुलिस और बंबीहा गैंग के बीच हुई फायरिंग, दो गिरफ्तार..

 जालंधर में पुलिस और बंबीहा गैंग के बीच हुई फायरिंग, दो गिरफ्तार..

 

MBD NEWS : जालंधर- पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस के तहत कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने बंबीहा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस घटना के दौरान सीपी स्वप्न शर्मा मौके पर मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार क्रॉस फायरिंग में संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अवैध हथियार बरामदगी को लेकर चाए गए ऑपरेशन के दौरान बंबीहा गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। इस दौरान पुलिस ने क्रास फायरिंग करते हुए दोनों आरोपियों को काबु कर लिया।

जिनके पास से 2 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। ये अपराधी 4 आपराधिक मामलों में वांछित था और दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, अपहरण और हत्या के प्रयास के तहत कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *