प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया विश्‍व डेयरी समिति का उद्घाटन, कहा- किसानों को होगा बड़ा फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया विश्‍व डेयरी समिति का उद्घाटन, कहा- किसानों को होगा बड़ा फायदा

 

World Dairy Summit 2022: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि भारत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन करने वाला देश है. डेयरी सेक्टर भारत में 8 करोड़ से ज्यादा परिवारों को रोजगार मुहैया कराता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज (सोमवार को) यूपी (UP) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में विश्व डेयरी समिति (International Dairy Federation) का उद्घाटन किया. इस मौके पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने कहा कि विश्व डेयरी समिति से किसानों को फायदा होगा. विश्व डेयरी समिति से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ताकत मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डेयरी सेक्टर का सामर्थ्य ना सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देता है, बल्कि ये दुनियाभर में करोड़ों लोगों की आजीविका का भी प्रमुख साधन है. मुझे विश्वास है कि ये सम्मेलन विचार, तकनीक, विशेषज्ञता और डेयरी क्षेत्र से जुड़ी परंपराओं के स्तर पर एक दूसरे की जानकारी बढ़ाने और सीखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा.

डेयरी सेक्टर की असली ताकत छोटे किसान

विश्व डेयरी समिति के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व के अन्य विकसित देशों से अलग, भारत में डेयरी सेक्टर की असली ताकत छोटे किसान हैं. भारत के डेयरी सेक्टर की पहचान बड़े पैमाने पर उत्पादन से ज्यादा बड़े समूह द्वारा उत्पादन की है.

डेयरी कोऑपरेटिव का भारत में विशाल नेटवर्क

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में डेयरी कोऑपरेटिव का एक ऐसा विशाल नेटवर्क है, जिसकी मिसाल पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है. ये डेयरी कोऑपरेटिव देश के दो लाख से ज्यादा गांवों में करीब-करीब दो करोड़ किसानों से दिन में दो बार दूध जमा करते हैं और उसे ग्राहकों तक पहुंचाते हैं. इस पूरी प्रकिया में बीच में कोई मिडिल मैन नहीं होता और ग्राहकों से जो पैसा मिलता है, उसका 70 प्रतिशत से ज्यादा किसानों की जेब में ही जाता है. पूरे विश्व में इतना ज्यादा अनुपात किसी और देश में नहीं है.

सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत पूरे विश्व में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश है. आज भारत के 8 करोड़ से ज्यादा परिवारों को ये सेक्टर रोजगार मुहैया कराता है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *