प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर के पास बने नवनिर्मित सर्किट हाउस का किया उद्घाटन, बोले- तीर्थ स्थलों से बढ़ती है भारतीय एकता
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर के निकट नवनिर्मित सर्किट हाउस का उद्घाटन किया। कोरोना के चलते पीएम मोदी ने सुबह 11 बजे सोमनाथ में नए सर्किट हाऊस का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्धाघटन किया। इस दौरान पीएम ने कहा, करीब 30 करोड़ रुपए में इसका निर्माण किया गया है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां पर बने कमरों से लोग समंदर को देख सकते हैं। यात्रा के साथ एक बेहतरीन अनुभव जरूरी है। इसलिए इसका निर्माण किया गया है।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सर्किट हाउस का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था में पर्यटन के योगदान की चर्चा होती है लेकिन भारत के तो हर राज्य में ऐसी ही अनंत संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप किसी भी राज्य का नाम लीजिए। गुजरात का नाम लेंगे तो सोमनाथ, द्वारका, धोलावीरा जैसे स्थान मन में आते हैं। उत्तर प्रदेश का नाम लेंगे तो अयोध्या, मथुरा, काशी, कुशीनगर, विंध्याचल छा जाते हैं।
सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने हर साल करीब करीब 1 करोड़ श्रद्धालु आते हैं। ये श्रद्धालु जब यहां से वापस जाते हैं, तो अपने साथ कई नए अनुभव, कई नए विचार और एक नई सोच लेकर जाते हैं। सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ने कोरोना काल में जिस तरह यात्रियों की देखभाल की, समाज की जिम्मेदारी उठाई, इसमें ‘जीव ही शिव’ विचार के दर्शन होते हैं।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार उत्तराखंड का नाम लेते ही बद्रीनाथ और केदारनाथ तथा हिमाचल प्रदेश का नाम लेने पर ज्वाला देवी जैसे तीर्थाटन और पर्यटन के कई केंद्र मन में आ जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ये स्थान हमारी राष्ट्रीयता का, एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन स्थलों की यात्रा हमारी राष्ट्रीय एकता को बढ़ाती है।








Leave a Reply