पति से नाराज होकर पत्नी गई मायके तो पति ने कर दिया यह कांड.. पढ़ें पूरी खबर
लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते आजाद नगर में उस, वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पत्नी अपने पति से रूठ कर मायके चली गई तो पीछे से पति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं मृतक की पहचान संजू शर्मा हाल निवासी आजाद नगर के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला था।
जानकारी अनुसार घटना की पता उस वक्त चला जब संजू का पड़ोसी उससे मिलने के लिए घर आया। जिसके बाद पड़ोसी ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। । थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची। शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस जांच में सामने आया कि संजू की पत्नी बच्चे के साथ पत्नी मायके चली गई, जिस कारण वह परेशान चल रहा था।
बताया जा रहा है कि संजू प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी एक वर्ष की बेटी है। कुछ दिनों पहले उसका अपनी पत्नी के साथ कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद उसकी पत्नी बच्ची को साथ लेकर अपने मायके चली गई थी, इसलिए संजू घर में अकेला ही रह रहा था। इसके बाद से वह काफी परेशान था। वीरवार की सुबह जब पड़ोसी संजू को देखने के लिए उसके घर के अंदर गया तो उसने कमरे में संजू का शव लटकते हुए देखा और शोर मचा दिया। आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को बताया।








Leave a Reply