नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 40 की मौत, 10 बुरी तरह झुलसे

You are currently viewing थाईलैंड के नाइट क्लब में भीषण आग, 40 की मौत, 10 बुरी तरह झुलसे

Massive fire in Thailand nightclub, 40 killed, 10 badly scorched

 नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 40 की मौत, 10 बुरी तरह झुलसे

 

बैंकाकः पूर्वी थाईलैंड के चोनुबरी प्रांत में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब यहां वीरवार देर रात एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। इस बात की पुष्टि एक पुलिस अधिकारी ने की है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से झुलस गए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं, मृतकों के शवों को बाहर निकाल लिया। इस घटना में मरने वाले सभी थाईलैंड के ही रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, इस घटना में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकाक के दक्षिण पूर्व में स्थित चोनुबरी प्रांत के सट्टाहिप जिले में हुई। पुलिस कर्नल वुटिपोंग सोमजाई के अनुसार माउंटेन बी नाइट क्लब में आग बीती रात करीब एक बजे लगी। हताहतों में शामिल सभी लोग थाईलैंड के नागरिक बताए गए हैं। राहत व बचाव कार्य में जुटे सवांग रोजनाथम्मासथान फाउंडेशन के हवाले से बैंकाक पोस्ट ने खबर दी है कि आग में झुलसने से 40 लोगों की मौत हो गई है।

यह नाइट क्लब रंगीन रातों के लिए मशहूर था। यहां बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक भी पहुंचते थे। सोशल मीडिया में वायरल आग के वीडियो में लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखा जा रहा है। लोग जान बचाने के लिए चीखते नजर आए। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *