पंजाब विधानसभा का 3 अक्टूबर तक चलेगा सत्र, BAC मीटिंग में नहीं बुलाने पर भाजपा ने किया वॉकआउट

 पंजाब विधानसभा का 3 अक्टूबर तक चलेगा सत्र, BAC मीटिंग में नहीं बुलाने पर भाजपा ने किया वॉकआउट

 

चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा का सत्र 12 बजे तक स्थगित रहने के बाद अब फिर से शुरु हो गया है। इसी बीच बिजनेस एडवायजरी कमेटी (बीएसी) की मीटिंग हुई जिसमें सत्र की समय सीमा बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, बीएसी की मीटिंग में फैसला लिया गया कि सत्र की कार्यवाही 3 अक्तूबर तक चलेगी। उधर, बीएसी द्वारा मीटिंग में नहीं बुलाए जाने पर भाजपा ने सदन से वॉकआउट किया। इसके अलावा बीजेपी ने प्रधानमंत्री द्वारा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर करने के बदले धन्यवाद प्रस्ताव न लाने का भी विरोध किया।

बता दें, पंजाब के विधानसभा सेशन को लेकर राजभवन और आप सरकार के बीच कई दिनों तक खींचतान के बाद राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने रविवार को 27 सितंबर को सदन आहूत करने की मंजूरी दे दी थी। सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों के बारे में राज्यपाल को आप सरकार की ओर से सूचित किए जाने के एक दिन बाद उन्होंने सत्र आहूत करने की मंजूरी दी।

भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने शनिवार को राज्यपाल को सूचित किया था कि 27 सितंबर को विधानसभा के नियमित सत्र में पराली जलाने, जीएसटी और बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। राज्यपाल को यह भी बताया गया कि इसके अलावा, सत्र के दौरान सदस्यों से मिली नोटिस के अनुसार विभिन्न मुद्दों पर कामकाज भी ‘पंजाब विधानसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों’ के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार किया जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *