पंजाब में ‘गन कल्चर’ के खिलाफ मोहाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 153 हथियारों के लाइसेंस हुए कैंसिल, 450 को नोटिस जारी

You are currently viewing पंजाब में ‘गन कल्चर’ के खिलाफ मोहाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 153 हथियारों के लाइसेंस हुए कैंसिल, 450 को नोटिस जारी

Big action by Mohali police against ‘gun culture’ in Punjab, 153 arms licenses canceled, notice issued to 450

पंजाब में ‘गन कल्चर’ के खिलाफ मोहाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 153 हथियारों के लाइसेंस हुए कैंसिल, 450 को नोटिस जारी

 

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गन कल्चर के खिलाफ उठाया गया सख्त कदम सफल साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि हथियारों को प्रोमोट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मोहाली पुलिस ने 153 लोगों के हथियार लाइसेंस कैंसिल कर दिए हैं। इसके साथ ही 450 के लगभग लोगों को जिला प्रशासन ने लाइसेंस कैंसिल करने के नोटिस जारी किए हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, लाइसेंस कैंसिल करने की प्रक्रिया पूरी तरह कानून के तहत की जा रही है। बता दें कि लोगों के हथियारों के लाइसेंस कई कारणों से कैंसिल किए गए हैं। इनमें एड्रेस में बदलाव, लाइसेंस धारक की मौत हो जाना, लाइसेंस धारक पर कोई आपराधिक केस दर्ज होना और समय पर लाइसेंस की खरीद न करना आदि शामिल हैं।

पूरे जिले में इस समय 7,014 लोगों को हथियार रखने का लाइसेंस दिया गया है। वहीं 8,607 रजिस्टर्ड हथियार लोगों के पास हैं। जानकारी के मुताबिक जिन लाइसेंस पर 2 हथियार रखने की इजाजत दी गई है वह 1,653 लाइसेंस हैं। वहीं जिन लाइसेंस पर तीन या उससे ज्यादा हथियार रखने की मंजूरी दी गई है उनकी संख्या 196 है। इस वर्ष 31 जुलाई तक 130 लोगो को मोहाली जिला प्रशासन हथियार रखने के लिए लाइसेंस दे चुका है।

गौरतलब है कि पंजाब में हथियारों के दम पर लूटपाट और आपसी रंजिश निकालने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि ऐसी ज्यादातर वारदातों में अवैध हथियारों का इस्तेमाल सामने आया है। बीती 2 दिसंबर की रात मोहाली के सेक्टर 82 में एक व्यक्ति द्वारा अपनी गाड़ी से दूसरी गाड़ी को टक्कर मार कार चालक को पिस्तौल दिखा डराने का मामला भी सामने आया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *