पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

Former Chief Minister Amarinder Singh became Corona positive, isolated himself

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना वायरस का बढ़ता कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसने बड़ी शख्सियतों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इस बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने लिखा, ‘कि मैंने हाल ही में अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। हल्के लक्षण के साथ मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और जो भी मेरे संम्पर्क में आए है वे सभी लोग भी कोविड टेस्ट करवा लें।’

बता दें कि देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 1 लाख 94 हजार 720 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 442 लोगों की मौत हुई है और 60 हजार 405 लोग ठीक हुए हैं। भारत में अभी 9 लाख 55 हजार 319 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिविटी रेट भी 11।05 प्रतिशत पहुंच गई है। इस दौरान ओमिक्रॉन के 4 हजार 868 मामले सामने आए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *