कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हुई कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट
नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। उनमें हल्के बुखार के लक्षण पाए गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी पुष्टि की है। सुरजेवाला ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को हल्का बुखार और कुछ लक्षण थे।
कोविड टेस्ट में रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सोनिया ने खुद को आईसोलेट कर लिया है और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को वे सेवादल के एक कार्यक्रम के दौरान जिन नेताओं से मिलीं थीं, उनमें भी कोरोना के लक्षण देखें गए हैं। सुरजेवाला के अनुसार, उन्हीं नेताओं के संपर्क में आने के बाद सोनिया गांधी पॉजिटिव पाई गईं।
बता दें कि बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी को समन भेजा है। 8 जून को उन्हें ईडी के सामने पेश होना है। लेकिन सोनिया के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उनके वकील वर्चुअल पेशी की मांग कर सकते हैं।







