दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, करतारपुर की ज्योति की ससुरालियों ने दहेज के लिए की हत्या

You are currently viewing दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, करतारपुर की ज्योति की ससुरालियों ने दहेज के लिए की हत्या

Another daughter sacrificed dowry, Jyoti’s in-laws of Kartarpur killed for dowry

दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, करतारपुर की ज्योति की ससुरालियों ने दहेज के लिए की हत्या

 

अमृतसरः जिले के अंतर्गत आते ब्यास में इस वक्ती की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ससुरालियों ने दहेज के लालच में आकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति, देवर, ननद और सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। वहीं आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं।

वारदात की जानकारी देते मृतका की मां जसबीर कौर ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उनकी बेटी ज्योति की शादी ब्य़ास निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। परिवार और रिश्तेदारों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था परन्तु ज्योति के ससुराल वाले शादी के कुछ दिन बाद ही ज्योति को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था।

जसबीर कौर ने बताया कि 30 मार्च को उन्हें फोन पर बताया गया कि ज्योति की तबीतय ठीक नहीं है और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जब वह परिवार के साथ अस्पताल में पहुंचीं तो ज्योति को होश नहीं था। उसकी गर्दन पर रस्सी जैसे निशान थे। रविवार को ज्योति की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे स्वजनों के हवाले कर दिया है।

ब्यास थाने के सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। करतारपुर के सराय खास निवासी जसबीर कौर की शिकायत पर उनकी बेटी ज्योति की दहेज हत्या के आरोप में दामाद गुरप्रीत सिंह उर्फ गुप्ता, देवर सन्नी, ननद शालू और सास जसविंदर कौर को नामजद किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *