ताबड़तोड़ गोलियों से दहला गुरदासपुर, सरपंच के पति सहित 3 लोगों की मौत, जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग
गुरदासपुरः गुरदासपुर जिले के अंतर्गत आते गांव फुलरा में उस वक्त लोगों में दहशत फैल गई जब वहां अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। जिसमें कांग्रेस सरपंच के पति सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर यह फायरिंग हुई है।
जानकारी अनुसार गुरदासपुर के गांव फुलरा में एक पक्ष ने जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिसमें कांग्रेस सरपंच के पति सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मारे गए दो लोगों की पहचान सुखराज सिंह और निशान सिंह के रूप में हुई है। जबकि तीसरे व्यक्ति ने हरचोवाल अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
वहीं वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलविंदर सिंह भारी पुलिस सहित मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच की जा रही है। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक ने हरचोवाल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा है। मृतकों में दो के नाम सुखराज सिंह और निशान सिंह हैं।








Leave a Reply