जालंधर-लुधियाना हाईवे पर हुआ भयानक हादसा, ट्रक ने मारी एक्टिवा को टक्कर, युवती की मौत

You are currently viewing जालंधर-लुधियाना हाईवे पर हुआ भयानक हादसा, ट्रक ने मारी एक्टिवा को टक्कर, युवती की मौत

Terrible accident on Jalandhar-Ludhiana highway, truck hit Activa, girl died

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर हुआ भयानक हादसा, ट्रक ने मारी एक्टिवा को टक्कर, युवती की मौत

 

जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते प्रतापपुरा के पास उस वक्त भयानक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। जिस कारण एक्टिवा सवार युवती को टक्कर मार दी। जिसमें युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं आरोपी ट्रक ड्राईवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवती की पहचान प्रिया राय पत्नी कपिल निवासी अवतार नगर के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी देते मृतका की मां अमजीत कौर ने बताया कि वह और उसकी बेटी अलग-अलग एक्टिवा पर सवार होकर फगवाड़ा की ओर जा रही थी, जब वे बाठ कैस्टल के सामने पहुंचीं तो ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित मां अपनी बेटी को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मामले की जानकारी थाना रामामंडी को दी गई।

थाना रामामंडी की चौकी दकोहा के इंचार्ज मनीष भारद्वाज ने बताया कि मृतका की मां अमरजीत कौर निवासी गांव फाजलपुर के बयान पर ट्रक ड्राइवर के केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नवांशहर के रहने वाले ट्रक ड्राइवर गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *