अमृतसर में राधा स्वामी डेरा ब्यास समर्थकों और निहंगों में खूनी झड़प के बाद डीजीपी गौरव यादव ने घटनास्थल का लिया जायजा

You are currently viewing अमृतसर में राधा स्वामी डेरा ब्यास समर्थकों और निहंगों में खूनी झड़प के बाद डीजीपी गौरव यादव ने घटनास्थल का लिया जायजा

DGP Gaurav Yadav inspects the spot after the bloody clash between Radha Soami Dera Beas supporters and Nihangs in Amritsar.

अमृतसर में राधा स्वामी डेरा ब्यास समर्थकों और निहंगों में खूनी झड़प के बाद डीजीपी गौरव यादव ने घटनास्थल का लिया जायजा

 

अमृतसरः महानगर में बीते दिनों हुए राधा स्वामी डेरा ब्यास समर्थकों और निहंगों के बीच खूनी टकराव के बाद स्थित का जायजा लेने के लिए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने रविवार रात घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस कर्मचारियों ने मामले की गहन जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिये हैं। इस दौरान उनके साथ बार्डर जोन के आइजी मनीष चावला, एसएसपी (देहाती) स्वप्न शर्मा ने डीजीपी को प्रत्येक पहलू पर जानकारी दी, वहींपुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अभी तक किसी पक्ष पर केस दर्ज नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को गायों का डेरा प्रेमियों की जमीन में घुसने पर यह विवाद हुआ था। डेरा प्रेमियों ने समझा कि निहंग अपनी गायों को लेकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से घुस आए हैं। जिसके बाद दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले और लाठियां भी चली। दोनों पक्षों के हवाई फायर भी हुए। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस द्वारा हवाई फायर और लाठीचार्ज कर आरोपितों को खदेड़ दिया गया था। मामले में चार लोग गंभीर जख्मी हुए थे। जबकि पुलिस कर्मी सहित चार लोगों को मामूली चोटें लगी थी। इसे मामले में करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है और घटनास्थल से टूटी कार कब्जे में ली गई है।

सूत्रों अनुसार सोमवार की सुबह भी पुलिस लाइन देहाती में पुलिस अधिकारियों की इसी घटना को लेकर बैठक चलती रही। शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि ब्यास में हुई हिंसा चिंतित करने वाली है। मैं मुख्यमंत्री से हालात संभालने का आग्रह करता हूं और इस मुश्किल समय में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *