जालंधरः किसानों ने डीसी दफ्तर के बाहर दिया धरना प्रदर्शन, धान की बिजाई निर्धारित समय से पहले करवाने की मांग

You are currently viewing जालंधरः किसानों ने डीसी दफ्तर के बाहर दिया धरना प्रदर्शन, धान की बिजाई निर्धारित समय से पहले करवाने की मांग

Jalandhar: Farmers staged a sit-in demonstration outside the DC office, demanding that the sowing of paddy be done before the scheduled time

जालंधरः किसानों ने डीसी दफ्तर के बाहर दिया धरना प्रदर्शन, धान की बिजाई निर्धारित समय से पहले करवाने की मांग

 

जालंधरः पंजाब भर में धान की बिजाई निर्धारित समय से पहले करवाने के मुद्धे को लेकर अलग अलग किसान जत्थेबंदियों द्वारा किसानों ने एक बार फिर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की तरफ से सोमवार को जालंधर डीसी दफ्तर के बहार धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डीसी दफ्तर की रोड़ को प्रदर्शनकारियों द्वारा जाम कर दिया गया। इस दौरान वहां पर ट्रैफिक जाम लग गया और लंबी लाइनें लग गई। लोगों को गर्मी में खासी परेशानी के दौर से गुजरना पड़ा। इस मामले पर किसानों का कहना है कि धान की बिजाई हर साल 10 जून से की जाती है सरकार इसके साथ छेड़छाड़ न करे। किसानों को 10 जून से 10 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाए।

इसके साथ ही किसानों ने कहा कि पंजाब में कपास व गेहूं की फसल का बहुत नुक्सान हुआ है। सरक़ार द्वारा ज्यादार किसानों के मदद नहीं की जा रही और सरकार मूक दर्शक बनकर बैठी हुए है। इसे लेकर उन्होंने सरकार से सहायता की मांग की है।  वहीं, भारतीय किसान यूनियन के प्रधान मनदीप सिंह समरा, मुख्य प्रवक्ता कश्मीर सिंह, बलवीर सिंह और यूथ प्रधान अमरजोत सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी मांगें पूरी की जाएं। अगर उनकी मांगे पूरी न की गई तो वह मजबूरन संघर्ष करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *