चौगिट्टी पुल को लेकर जनता अपने नेताओं से है नाराज,कहा कोई नही समझता हमारी रोज की मुसीबत…

चौगिट्टी पुल को लेकर जनता अपने नेताओं से है नाराज,कहा कोई नही समझता हमारी रोज की मुसीबत…

सुबह स्कूल जाते समय में फाटक बंद मिलने के कारण बच्चे स्कूल लेट पहुंचते है

MBD WEB NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा) चौगिट्टी पुल को लेकर जनता में काफी नाराजगी उत्पन्न हो चुकी है पुल के तैयार होने के बाद भी अभी तक पुल को खोल नहीं जा सका। लोग पिछले कई महीनो से पुल खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । आपको बता दे कि पिछले महीने में ये इंतजार सरकार के खिलाफ नराजगी में बदल गया था स्थानीय लोगों व द्वारा इकट्ठे होकर यह आवाज उठाई गई कि जल्द से जल्द इस पुल को खोला जाये । जिसके बाद स्थानीय विधायक रमन अरोड़ा लोगों के बीच पहुंचे और प्रशासन से इस विषय पर बात करने के लिए समय मांगा। कुछ दिनों के बाद एक बार फिर प्रशासन के अधिकारियों के साथ हो पुल निर्माण वाली जगह पर लोगों के बीच में पहुंचे यहाँ उन्होंने अधिकारियो से बातचीत के बाद लोगों से कहा। कि पुल के ऊपर से निकलने वाली हाई टेंशन वायर की समस्या को प्रशानिक अधिकारियों से साथ बातचीत कर सुलझा लेंगे इस मे लगभग 15 से 45 दिन तक लग सकते है। वही अधिकारियों ने यहां तक कह दिया कि हम इस कार्य को 15 दिनों में ही करने की कोशिश करेंगे।

उनके वादे के बाद लोगों ने 15 दिन इंतजार करना शुरू कर दिया अब लगभग एक महीने से ज्यादा वक्त बीतने के बाद लोग इस बात से खफा है की इतना समय गुजरने के बाद भी कोई हल नही निकला।

अब लोग ये भी कहने लगे है किसी पार्टी के नेता को उनकी समस्याओं से कोई लेना देना नही जिसका जवाब आने वाले चुनाव में देगें जब घर घर वोट मांगने आएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *