चंडीगढ़ को मिला नया एएसएसपी, आईपीएस कंवरदीप कौर बने चंडीगढ़ की नई एसएसपी.. पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से खाली पड़े एसएसपी के पद को सरकार ने भरते हुए आईपीएस कंवरदीप कौर को नया एसएसपी नियुक्त किया है। कंवरदीप कौर इस वक्त वह फिरोजपुर में बतौर एसएसपी सेवाएं दे रही हैं। बता दें कि कंवरदीप कौर चंडीगढ़ में बतौर एसएसपी कम से कम तीन साल तक सेवाएं देंगी। वह कल से ही अपना कार्यभार संभालेगी। जिक्रयोग्य है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री के आगे यह मामला रखा था। पंजाब सरकार ने दूसरे पैनल में आईपीएस कंवरदीप कौर का नाम शामिल किया था।
मिली जानकारी के अनुसार एमएचए के इंटर कैडर डेपुटेशन के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मंजूरी देते हुए पंजाब कैडर 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर को एजीएमयूटी कैडर चंडीगढ़ में बतौर एसएसपी यूटी के पद पर नियुक्ति दी है। आईपीएस कंवरदीप कौर चंडीगढ़ में बतौर एसएसपी कम से कम तीन साल तक सेवाएं देंगी। इससे पहले वह पंजाब के फिरोजपुर में बतौर एसएसपी सेवाएं दे रही थीं। पंजाब सरकार द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन को भेजे गए पैनल में एक आईपीएस के नाम को स्वीकृति न देते हुए पंजाब को अन्य नाम प्रस्तावित करने को कहा गया था।
बता दें कि कंवरदीप कौर फिलहाल फिरोजपुर में एस.एस.पी. के तौर पर नियुक्त है। वह पंजाब कैडर की 2013 बैच की आई.पी.एस. अधिकारी है। आपको बता दें कि कंवरदीप कौर से पहले कुलदीप चहल चंडीगढ़ के एस.एस.पी. थे जिन्हें समय पूरा होने से पहले ही पद से हटा दिया गया था। कुलदीप चहल पर कई गंभीर आरोप लगे थे। इस समय चहल को जालंधर का पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।








Leave a Reply