गुरदास मान पहुंचे गायक मूसेवाला की हवेली, सिद्धू की तस्वीर को लगाया गले, माता-पिता के साथ व्यक्त किया दुख… पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing गुरदास मान पहुंचे गायक मूसेवाला की हवेली, सिद्धू की तस्वीर को लगाया गले, माता-पिता के साथ व्यक्त किया दुख… पढ़ें पूरी खबर

गुरदास मान पहुंचे गायक मूसेवाला की हवेली, सिद्धू की तस्वीर को लगाया गले, माता-पिता के साथ व्यक्त किया दुख… पढ़ें पूरी खबर

 

मानसाः मशहूर पंजाबी गायक गुरदासमान शनिवार को मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला की हवेली में पहुंचे। इस दौरान वह सिद्धू की तस्वीर को देखकर भावुक हो गए और उन्होंने तस्वीर को गले लगा लिया। वहीं सिद्धू मुसेवाला के माता-पिता के साथ उन्होंने दुख व्यक्त किया। गुरदास मान ने सिद्धू के पिता बलकौर सिंह व माता चरण कौर के साथ लंबी बातचीत की और काफी समय उनके साथ बिताया।

मिली जानकारी के अनुसार मूसा गांव में सिद्धू मूसेवाला की हवेली में पहुंचे गुरदास मान सबसे पहले सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर देख भावुक हो गए। पहले उन्होंने तस्वीर को नमन किया और फिर उसे गले भी लगाया। पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर के साथ उन्होंने बेटे के जाने का दुख साझा किया। गुरदास मान ने इस दौरान हवेली की किचन में जमीन पर बैठ कर परिवार के साथ खाना भी खाया।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को अंजाम देने वाले 32 आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं अन्य को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस लंबे समय से इंतजार कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को एक बार फिर से धमकियां आना शुरू हुई हैं। यह धमकी उन्हें ई-मेल के माध्यम से मिली। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार राजस्थान व पंजाब के एरिया में सर्च कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *