‘खेडां वतन पंजाब दियां’ खेल मेले दौरान भगवंत मान युवाओं के साथ वॉलीबॉल खेलते आए नजर

You are currently viewing ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ खेल मेले दौरान भगवंत मान युवाओं के साथ वॉलीबॉल खेलते आए नजर

Bhagwant Mann was seen playing volleyball with the youth during ‘Khedan Watan Punjab Diya’ sports fair

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ खेल मेले दौरान भगवंत मान युवाओं के साथ वॉलीबॉल खेलते आए नजर

 

जालंधरः गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में पंजाब सरकार की ओर से करवाई जाने वाली ‘खेडां वतन पंजाब दियां- 2022’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते सोमवार को शानदार आगाज के साथ किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने वॉलीबॉल खेलकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। यह खेल प्रतियोगिता 1 सितंबर से लेकर 21 अक्टूबर तक चलेगी। करीब दो महीने लंबे इस खेल आयोजन का उद्घाटन जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में हुआ।

जानकारी अनुसार, पंजाब में खेडा वतन पंजाब दीयां के शुभारंभ मौके पर सीएम मान विशेष तौर पर जालंधर के गुरु गोबिंद स्टेडियम में पहुंचे हुए थे और जहां पर वह खिलाड़ियों के साथ मैच खेलते नजर आए। मुख्यमंत्री मान खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरे और काफी रोमांचक होकर टीम में भाग लिया। मान 6वें नंबर के खिलाडी रहे और पूरा मैच खेल कर ही छोड़ा। सीएम मान ने कहा कि 6 आयु वर्ग के 4 लाख से अधिक खिलाड़ी 28 खेल श्रेणियों में ब्लॉक से राज्य स्तर तक की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। उन्होंने राज्य स्तरीय विजेताओं के लिए कुल 6 करोड़ रुपये की इनाम राशि की घोषणा की। सीएम ने कहा, ‘यह आयोजन राज्य के खेल कैलेंडर में वार्षिक विशेषता के तौर पर दर्ज होगा।

बता दें कि यह खेल मेला करीब 2 महीने तक चलेगा, जिसमें 14 से 50 साल तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों ने ‘चक्क दे इंडिया’व ‘जय हो..’ गीत पर स्केटिंग की प्रस्तुति दी। राज्य भर के स्कूलों ने भंगड़ा, गिद्दा व पीटी शो की प्रस्तुति दी। समारोह में गायक अमृत मान, रंजीत बावा व नूरां सिस्टर्स ने गीतों से समां बांध दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भगवंत मान को आपने कामेडियन व फिल्मी कलाकार के रूप में ही टैलीविजन पर देखा होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *