किराए को लेकर महिला से हुई ऑटो चालक की बहस,गुस्से में महिला को 200 मीटर घसीटता रहा

किराए को लेकर महिला से हुई ऑटो चालक की बहस,गुस्से में महिला को 200 मीटर घसीटता रहा

 

Maharashtra News: पुलिस अफसरों ने कहा है कि जल्द ही आरोपी ऑटोचालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस मामले में पति-पत्नी दोनों से बात की गई है.

Video: किराए को लेकर भिड़ा ऑटो चालक,गुस्से में महिला को 200 मीटर घसीटा

पुलिस ऑटोचालक की तलाश में जुटी
कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर (Kolhapur) में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक ऑटोचालक की ओर से एक महिला को सड़क पर घसीटे जाने का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि ऑटोचालक का महिला के साथ किराए को लेकर कुछ विवाद हुआ था. वहीं, वीडियो सामने आते ही कोल्हापुर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

घटना कोल्हापुर के राजारामपुरी की है. ऑटोचालक ने महिला को सड़क पर लगभग 200 मीटर तक घसीटा है. महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई है. राजारामपुरी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक अनिल तनपुरे के मुताबिक, महिला के पति का किराए को लेकर विवाद हो गया था. दोनों के बीच बहस हो ही रही थी कि महिला भी इस विवाद में कूद पड़ी. इसी बीच, ड्राइवर ने अचानक ऑटो चला दी और महिला की साड़ी ऑटो के पीछे बम्पर में फंस गई.

घटना को अंजाम देने के बाद ऑटोचालक फरार

वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद ऑटोचालक फरार हो गया है. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सड़क से एक ऑटो आ रही है. वहीं, ऑटो के पीछे एक महिला फंस गई है. ऑटो महिला को घसीटता हुआ सड़क से जाता नजर आ रहा है. इस बीच, सड़क पर एक युवक ऑटो को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन ऑटोचालक अपने वाहन को नहीं रोकता है. वह तेजी से आगे बढ़ जाता है.

पुलिस अफसरों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है. पुलिस ऑटोचालक की पहचान में जुटी हुई है. आसपास के लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए हैं. जल्ह ही आरोपी ऑटोचालक पुलिस की गिरफ्त में होगा. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि महिला और उसके पति का जल्द ही बयान लिया जाएगा.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *