अमृतसर सीमा पर हेरोइन से बंधे दो ड्रोन बरामद

अमृतसर सीमा पर हेरोइन से बंधे दो ड्रोन बरामद

 

जालंधर- सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को अमृतसर सीमा पर हेरोइन से भरे दो ड्रोन बरामद किए हैं।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने अमृतसर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से दो ड्रोन बरामद किए, जिनमें से प्रत्येक में संदिग्ध हेरोइन थी। उन्होने कहा कि डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन के साथ सएक पैकेट संदिग्ध हेरोइन (कुल वजन- 556 ग्राम) को बीएसएफ जवानों ने सुबह करीब 08:55 बजे अमृतसर जिले के रोरनवाला गांव से सटे सीमा सुरक्षा बाड़ के आगे गश्त करते समय बरामद किया।

एक और डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन के साथ एक पैकेट संदिग्ध हेरोइन (कुल वजन- 550 ग्राम) को बीएसएफ जवानों ने सुबह करीब 09:45 बजे अमृतसर जिले के रतनखुर्द गांव से सटे एक खेत से बरामद किया। ये महत्वपूर्ण बरामदगी सीमा पार से हेरोइन की खेप के साथ-साथ पाकिस्तानी ड्रोन की किसी भी अवैध आवाजाही को रोकने के लिए बीएसएफ की प्रतिबद्धता को उजागर करती है, जिससे सीमा पार नार्को-सिंडिकेट के हताश प्रयासों को खत्म किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *