Terrible fire in house in Amritsar, 3 vehicles of fire brigade reached the spot
अमृतसर में घर में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां
अमृतसरः महानगर के अन्तर्गत आते अजनाला रोड स्थित पर पार्म कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक घर में अचानक भयानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल अभी तक पता नहीं चल पाया है। वही, सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग इतनी भयानक थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत रही कि इस आगजनी में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
इस दौरान जानकारी देते फायरब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि पार्म कॉलोनी में एक घर में भयानक आग लग गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।








Leave a Reply