हिमाचल ; विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 57 उम्मीदवारों की आज जारी होगी पहली सूची ..
शिमला : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 57 उम्मीदवारों की आज पहली सूची जारी करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने बताया कि दूसरे चरण में जल्द ही 11 उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी जाएगी। अलका लांबा ने आज राजीव भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करना था, लेकिन उन्होंने इसे भी रद्द कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की अधिूसचना 17 अक्तूबर को जारी होगी। प्रत्याशी 17 से 25 अक्तूबर तक नामांकन पत्र भरेंगे। नामांकनों की छंटनी 27 अक्तूबर को होगी। 23 और 24 अक्तूबर को अवकाश के कारण नामांकन नहीं भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 29 अक्तूबर रहेगी। मतदान की तारीख 12 नवंबर है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 10 दिसंबर को पूरी होगी।









Leave a Reply