भारत जोड़ो यात्रा दौरान 4 लोगों को लगा करंट, अस्पताल पहुंच राहुल गांधी ने जाना हाल

भारत जोड़ो यात्रा दौरान 4 लोगों को लगा करंट, अस्पताल पहुंच राहुल गांधी ने जाना हाल

 

भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त कर्नाटक में है. यहां पर यात्रा में शामिल चार लोगों को बिजली के पोल से करंट लग गया. सभी को अस्पताल ले जाया गया है. राहुल गांधी इनसे मुलाकात करने पहुंचे हैं.

भारत जोड़ो यात्रा: 4 लोगों को लगा करंट, अस्पताल पहुंच राहुल गांधी ने जाना हाल
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में एक हादसा हुआ है. रास्ते में चलते वक्त बिजली के पोल से चार लोगों को करंट लगा है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान अप्रिय घटना हुई है. रास्ते में चार लोगों को बिजली के पोल से करंट लगा है जिनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहुल गांधी भी अस्पताल पहुंचकर हताहत हुए लोगों से मुलाकात की

यात्रा के बीच राहुल गांधी सिविल अस्पताल न्यू मोका बल्लारी पहुंचे और दुर्घटना के दौरान बिजली का झटका लगने वाले सभी लोगों से मुलाकात कर उनकी तबीयत के बारे में . सुरजेवाला ने बताया कि राहुल गांधी ने तुरंत मुझे और विधायक नागेंद्र को सिविल अस्पताल भेजा है. यहां पर उनका इलाज हो रहा है. सभी लोग खतरे से बाहर हैं. कांग्रेस ने चारों लोगों को एक-एक लाख की मदद का ऐलान भी किया है.

बल्लारी से है गांधी परिवार का रिश्ता

बल्लारी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य के साथ अपने परिवार के जुड़ाव को याद किया. उन्होंने बल्लारी का जिक्र किया, जहां से उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1999 में लोकसभा चुनाव जीता था. गांधी ने कहा कि उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी ने 1978 में चिक्कमगलुरु लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीता था.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *