सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में जालंधर में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
जालंधरः पंजाबी गायक एवं मानसा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या से पूरे पंजाब में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। देर शाम को महानगर में सिद्धू के चहेतों व फैन्स ने पंजाब सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पूर्व कांग्रेसी विधायक सुशील कुमार रिंकू के नेतृत्व में पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया और नारेबाजी की गई। बता दें कि सिद्धू की हत्या को लेकर आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, क्योंकि पंजाब सरकार द्वारा एक दिन पहले ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी वापस ली गई थी।
वहीं, सोमवार को इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर को ज्ञापन देकर पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराज ठाकुर के नेतृत्व में प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह लाडा समेत कई नेता शामिल थे। इस मौके पर पूर्व विधायक बेरी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराज ठाकुर ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से ही कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हाल में आप सरकार ने सैकड़ों की गिनती में वीआईपी की सुरक्षा में कमी की है और इसका प्रचार भी किया है। सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा भी 2 दिन पहले कम की गई थी जबकि उसे लगातार जान से मारने की धमकी आ रही थी। पूर्व विधायक बेरी ने कहा कि सभी प्रमुख लोगों की सुरक्षा तुरंत बहाल होनी चाहिए क्योंकि पंजाब हमेशा से ही सेंसिटिव राज्य रहा है और माहौल को समझते हुए ही सरकार को आदेश जारी करने चाहिए।








Leave a Reply