सिक्योरिटी गार्ड ने हुल्लड़बाजी करने से रोका, तो युवकों ने कर दिया जानलेवा हमला ..

 सिक्योरिटी गार्ड ने हुल्लड़बाजी करने से रोका, तो युवकों ने कर दिया जानलेवा हमला ..

 

  जालंधर में बस्ती शेख अड्डा चौक के पास स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर के पास एक सिक्योरिटी गार्ड पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। ये घटना रविवार को देर शाम की है। जिसका सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें उक्त हमलावर सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। सिक्योरिटी गार्ड की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है।

जब गार्ड ने हुल्लड़बाजों को बाहर जाने के लिए कहा तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

आरोपियों के एक साथी के पास तेजधार हथियार था। जिससे सिक्योरिटी गार्ड पर एक बार वार किया गया। जिससे उसके हाथ में चोट आई है। मामले डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि फिलहाल की भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार ये घटना जहां हुई, वह वेस्ट हलका है। जहां 10 जुलाई को वोटिंग होनी है। एरिया में कोड ऑफ कंडक्ट चल रहा है। ऐसे में उक्त वारदात ने पुलिस सुरक्षा की पोल खोल दी है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त हमलावर कॉलोनी के गेट के पास हुल्लड़बाजी कर रहे थे। ऐसे में जब गार्ड ने उन्हें रोका तो कुछ देर बाद उक्त आरोपियों ने आकर गार्ड को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

जिसके बाद एक युवक ने तेजधार हथियार से उस पर वार कर दिया। जब पीड़ित ने बचाव के लिए हाथ आगे किया तो उसके लेफ्ट हाथ की उंगली कट गई। वारदात के बाद तुरंत मौके पर मोहल्ला वासी इकट्ठा हो गए थे, जिसके बाद पीड़ित गार्ड को इलाज के लिए ले जाया गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *