A massive fire broke out in a soap manufacturing factory, goods worth lakhs burnt to ashes
साबुन बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
इस संबंधी जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी Gurcharan Jeet Singh ने बताया की Police को देर रात 1 बजे के करीब सूचना मिली कि हंबड़ा से मुल्लापुर रोड पर जगदीश साबुन factory में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और इस संबंधी fire brigade को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
चौकी प्रभारी Gurcharan Jeet Singh ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे दौरान जानी नुकसान से बचाव रहा लेकिन इस आगजनी में factory में पड़ा लाखों रुपए का सामान जल कर पूरी तरह से राख हो गया। फिलहाल, आग लगने का कारण short circuit बताया जा रहा है।








Leave a Reply