विवाह बंधन में बंधे मंत्री हरजोत बैंस, नंगल में हुए आनंद कारज,आईपीएस ज्योति यादव बनी दुल्हन…

 विवाह बंधन में बंधे मंत्री हरजोत बैंस, नंगल में हुए आनंद कारज,आईपीएस ज्योति यादव बनी दुल्हन…

नंगल : पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस शनिवार को आईपीएस ज्योति यादव के साथ विवाह बंधन में बंध गए। उनका आनंद कारज नंगल के ऐतिहासिक गुरुद्वारा विभोर साहिब में संपन्न हुआ। इस मौके पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा के अलावा परिवार के सदस्य ही मौजूद रहे।

विवाह को लेकर गुरुद्वारा विभोर साहिब में सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम किए गए थे। विवाह में दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री के आने की चर्चाएं तो थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं आ पाए। नवविवाहित जोड़ी की रिसेप्शन पार्टी शनिवार शाम छह बजे नयां नंगल के एनएफएल स्टेडियम में होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *