लुधियाना स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

You are currently viewing लुधियाना स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Threatened to blow up Ludhiana station, police engaged in investigation

लुधियाना स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

 

 

लुधियानाः महानगर के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है और हर आने-जाने वाले की चैकिंग की जा रही है। बता दें कि पुलिस को एक गुमनाम पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि लुधियाना का रेलवे स्टेशन बम से उड़ा दिया जाएगा।

जानकारी अनुसार धमकी भरे पत्र में लिखा गया है कि लुधियाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यात्रियों के बैगों की भी चैकिंग की जा रही है। इसके अलावा पत्र में धार्मिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

जिक्रयोग्य है कि इससे पहले भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ जालंधर रेलवे स्टेशन, सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन और पंजाब के अन्य प्रसिद्ध स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह धमकी एक पत्र में मिली थी। सुल्तानपार लोधी रेलवे स्टेशन के मास्टर को एक धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का जिक्र था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *