लुधियाना में सिविल अस्पताल की पार्किंग में युवक की बेरहमी से पिटाई, पार्किंग फीस को लेकर हुआ विवाद

You are currently viewing लुधियाना में सिविल अस्पताल की पार्किंग में युवक की बेरहमी से पिटाई, पार्किंग फीस को लेकर हुआ विवाद

Youth brutally thrashed in Ludhiana civil hospital parking lot, dispute over parking fee

लुधियाना में सिविल अस्पताल की पार्किंग में युवक की बेरहमी से पिटाई, पार्किंग फीस को लेकर हुआ विवाद

 

लुधियानाः महानगर में शुक्रवार को सिविल अस्पताल की पार्किंग में एक युवक की बेरहमी से मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी मां को लेकर अस्पताल में इलाज के लिए आया था और अस्पताल में पार्किंग फीस को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उसकी जमकर मारपीट की। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने केवल 20 रुपए को लेकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि युवक का नाम मनप्रीत सिंह है। वह अपनी माता जिंदर कौर निवासी शिमलापुरी गली नंबर 23 के साथ अस्पताल में डायलिसिस करवाने के लिए आता रहता है। जब वह अस्पताल में आया तो पार्किंग ठेकेदार का कोई करिंदा मौजूद नहीं था, जिसके बाद वह अपनी बाइक आगे लेकर चला गया।

डायलिसिस करवा कर जब वह वापस आने लगा तो उसे पार्किंग ठेकेदार के करिंदों ने रोक लिया और उससे पर्ची मांगने लगे। मनप्रीत ने उन लोगों से कहा कि जब वह बाइक लेकर आया था तो कोई करिंदा मौजूद नहीं था इस वजह से उसके पास पर्ची नहीं है।करिंदों ने उससे पर्ची न होने के कारण जो फीस बनती थी वह ली। मनप्रीत की माता के मुताबिक, उन लोगों ने उसे 150 रुपए अलग से देने की बात कही जो की बाइक पर पर्ची न लगवाने का जुर्माना कहा गया। इस बात को लेकर मनप्रीत से पार्किंग ठेकेदार के करिंदों की बहसबाजी हुई जो मारपीट तक आ पहुंची। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

वहीं मामले की जांच कर रही थाना डिवीजन नंबर 2 की एसएचओ अर्शप्रीत कौर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच दौरान ही पता चल पाएगा कि मारपीट करने वाले पार्किंग ठेकेदार के लोग है या कोई अन्य। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *