लुधियाना में भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, 5 की मौत
लुधियानाः लुधियाना जिले के कस्बा डेहलों के गांव झंमट पुल के नजदीक बीती रात एक फॉर्च्यूनर कार नहर में गिर गई। नहर में गिरने के कारण कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी की रफ्तार खाली सड़क होने के कारण बहुत तेज हो रखी थी, और गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण कार एक दीवार में लगती हुई सीधी नहर में जा गिरी।
जानकारी अनुसार, हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। कार में 6 लोग सवार थे, जिनमें 5 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में संदीप सिंह निवासी नगला बाल-बाल बच गया। थाना वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची मलोद पुलिस ने कार को नहर से निकलवाया। वहीं गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की पहचान कुलदीप सिंह (45), जगदीप सिंह (26), जितेंद्र सिंह (40), जगतार सिंह (45), भजन सिंह (42) निवासी रुड़का के रूप में हुई है।
बता दें कि मरने वाले जगदीप सिंह की आयु करीब 26 वर्ष थी। और वह 3 बहनों का इकलौता भाई था और यह सभी ट्रांसपोर्टर थे और कहीं से गाड़ियां देखकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। वहीं, लोगों ने बताया कि जितेंद्र उर्फ हैप्पी 4 दिन पहले ही कनाडा से आया था। सोमवार रात वह आसपास के गांव के कुछ युवकों के साथ किसी समारोह से वापस आ रहा था। जितेंद्र कनाडा में ट्राला चलाता था और उनके दो बच्चे हैं।








Leave a Reply