Tag: 5 की मौत

  • पंजाब में चौ को पार करते समय बही  कार, 5 की मौत, हिमाचल में बादल फटने से मची हाहाकार

    पंजाब में चौ को पार करते समय बही  कार, 5 की मौत, हिमाचल में बादल फटने से मची हाहाकार

     

     

     

    चंडीगढ़- पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में तेज बारिश हो रही है। जिस कारण होशियारपुर में इनोवा गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई। नदी चो को पार करते हुए ये हादसा हुआ। कार में 11 लोग सवार थे। 5 लोगों की लाश बरामद हो गई है, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं।

    किन्नौर जिले में फटा बादल
    हिमाचल प्रदेश में सिरमौर के नाहन में मारकंडा नदी के किनारे बना मंदिर बह गया। किन्नौर जिले के खाब में बादल फटा। जिससे नदी का पानी सड़क पर आ गया और ट्रैफिक बंद हो गया। भारी बारिश के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे 9 मील के पास पंडोह के नजदीक बंद हो गया है।

    पंजाब के 7 जिलों संगरूर, पटियाला, एस.ए.एस नगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, चंडीगढ़, रूपनगर और एसबीएस नगर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

  • भयंकर सड़क हादसा; हिमाचल के कालका-शिमला NH पर इनोवा ने 9 राहगीरों को रौंदा, 5 की मौत

    भयंकर सड़क हादसा; हिमाचल के कालका-शिमला NH पर इनोवा ने 9 राहगीरों को रौंदा, 5 की मौत

    सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक बड़ा हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। सोलन के धर्मपुर में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक इनोवा तेज रफ्तार गाड़ी ने राहगीरों को रौंद दिया है। जानकारी के अनुसार घटना में 5 लोगों की मौके पर मौत होने का समाचार है, जबकि 2 लोगों को पीजीआई रेफर किया गया। वहीं 2 अन्य घायल जिला अस्पताल में दाखिल है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है।

    यह भीषण सड़क हादसा मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब पेश आया है। तेज रफ्तार गाड़ी शिमला की तरफ जा रही थी। इस दौरान गाड़ी ने अपना नियंत्रण खो दिया और हाईवे किनारे जा रहे लोगों को रौंद दिया। घटना के दौरान 9 लोगों को रौंदा गया है। जिसमें 5 की मौत हो गई जबकि 4 गंभीर घायल है। मृतकों व घायलों की पहचान अभी हो नहीं पाई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

  • लुधियाना में भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, 5 की मौत

    You are currently viewing लुधियाना में भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, 5 की मौत

    Fierce road accident in Ludhiana, Fortuner car falls in canal, 5 killed

    लुधियाना में भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, 5 की मौत

     

    लुधियानाः लुधियाना जिले के कस्बा डेहलों के गांव झंमट पुल के नजदीक बीती रात एक फॉर्च्यूनर कार नहर में गिर गई। नहर में गिरने के कारण कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी की रफ्तार खाली सड़क होने के कारण बहुत तेज हो रखी थी, और गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण कार एक दीवार में लगती हुई सीधी नहर में जा गिरी।

    जानकारी अनुसार, हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। कार में 6 लोग सवार थे, जिनमें 5 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में संदीप सिंह निवासी नगला बाल-बाल बच गया। थाना वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची मलोद पुलिस ने कार को नहर से निकलवाया। वहीं गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की पहचान कुलदीप सिंह (45), जगदीप सिंह (26), जितेंद्र सिंह (40), जगतार सिंह (45), भजन सिंह (42) निवासी रुड़का के रूप में हुई है।

    बता दें कि मरने वाले जगदीप सिंह की आयु करीब 26 वर्ष थी। और वह 3 बहनों का इकलौता भाई था और यह सभी ट्रांसपोर्टर थे और कहीं से गाड़ियां देखकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। वहीं, लोगों ने बताया कि जितेंद्र उर्फ हैप्पी 4 दिन पहले ही कनाडा से आया था। सोमवार रात वह आसपास के गांव के कुछ युवकों के साथ किसी समारोह से वापस आ रहा था। जितेंद्र कनाडा में ट्राला चलाता था और उनके दो बच्चे हैं।