लुधियाना में कपड़ा गोदाम को लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

You are currently viewing लुधियाना में कपड़ा गोदाम को लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

A huge fire broke out in a textile warehouse in Ludhiana, 20 fire brigade vehicles were engaged in extinguishing the fire on the spot, goods worth lakhs were burnt to ashes

लुधियाना में कपड़ा गोदाम को लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

 

 

लुधियानाः रविवार सुबह महानगर के अन्तर्गत आते इलाका बहादुर रोड पर जैन कॉम्पलेक्स में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है। वहीं आग इतनी भयंकर थी कि पलभर में ही पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग में लाखों रुपए का कपड़ा जलकर राख हो गया। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की संबंधी जानकारी देते हुए गोदाम के मालिक सुनील जैन ने बताया कि उनकी फैक्ट्री का नाम जैन अमर रेडिमेड गारमेंट्स है। जैन कॉम्लेक्स में उनका गोदाम बना है। गोदाम में सर्दी का स्टॉक रखा हुआ था। गोदाम में करीब 1 से डेढ़ लाख का माल पड़ा था, जो राख हो गया। मजदूरों की मदद लेकर कुछ माल बचाने की भी कोशिश की जा रही है। गनीमत रही कि गोदाम के अंदर उस समय कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।

गोदाम के मालिक ने बताया कि आस-पास बनी फैक्ट्री के मालिकों ने लेबर लगाकर फैक्ट्रियों से पानी की सप्लाई देकर आग बुझानी शुरू की। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। गोदाम मालिक ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना का पता चलते ही मौके पर फायर बिग्रेड पहुंच गई। फायर कर्मचारियों ने अलग-अलग टीमें बनकर गोदाम की आग बुझानी शुरू की। आग इतनी भड़क चुकी थी कि दीवारें तोड़कर फायर कर्मचारी आग बुझाने के लिए गोदाम में दाखिल हुए। दूसरी मंजिल को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड राहत कार्य कर रही है। हादसा बड़ा होता देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गोदाम मालिकों को अभी तक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *