Tag: लुधियाना में कपड़ा गोदाम को लगी भीषण आग

  • लुधियाना में कपड़ा गोदाम को लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing लुधियाना में कपड़ा गोदाम को लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    A huge fire broke out in a textile warehouse in Ludhiana, 20 fire brigade vehicles were engaged in extinguishing the fire on the spot, goods worth lakhs were burnt to ashes

    लुधियाना में कपड़ा गोदाम को लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

     

     

    लुधियानाः रविवार सुबह महानगर के अन्तर्गत आते इलाका बहादुर रोड पर जैन कॉम्पलेक्स में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है। वहीं आग इतनी भयंकर थी कि पलभर में ही पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग में लाखों रुपए का कपड़ा जलकर राख हो गया। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    घटना की संबंधी जानकारी देते हुए गोदाम के मालिक सुनील जैन ने बताया कि उनकी फैक्ट्री का नाम जैन अमर रेडिमेड गारमेंट्स है। जैन कॉम्लेक्स में उनका गोदाम बना है। गोदाम में सर्दी का स्टॉक रखा हुआ था। गोदाम में करीब 1 से डेढ़ लाख का माल पड़ा था, जो राख हो गया। मजदूरों की मदद लेकर कुछ माल बचाने की भी कोशिश की जा रही है। गनीमत रही कि गोदाम के अंदर उस समय कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।

    गोदाम के मालिक ने बताया कि आस-पास बनी फैक्ट्री के मालिकों ने लेबर लगाकर फैक्ट्रियों से पानी की सप्लाई देकर आग बुझानी शुरू की। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। गोदाम मालिक ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना का पता चलते ही मौके पर फायर बिग्रेड पहुंच गई। फायर कर्मचारियों ने अलग-अलग टीमें बनकर गोदाम की आग बुझानी शुरू की। आग इतनी भड़क चुकी थी कि दीवारें तोड़कर फायर कर्मचारी आग बुझाने के लिए गोदाम में दाखिल हुए। दूसरी मंजिल को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड राहत कार्य कर रही है। हादसा बड़ा होता देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गोदाम मालिकों को अभी तक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है।

  • लुधियाना में कपड़ा गोदाम को लगी भीषण आग, मौके पर 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों माल जलकर राख

    You are currently viewing लुधियाना में कपड़ा गोदाम को लगी भीषण आग, मौके पर 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों माल जलकर राख

    A huge fire broke out in a textile warehouse in Ludhiana, 11 fire brigade vehicles caught on the spot, lakhs of goods burnt to ashes

    लुधियाना में कपड़ा गोदाम को लगी भीषण आग, मौके पर 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों माल जलकर राख

     

     

    लुधियानाः सोमवार देर रात महानगर के अंतर्गत आते किरपाल नगर में एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई जिसमें लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब 11 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं आग इतनी भयंकर थी कि पलभर में ही पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग में लाखों रुपए का कपड़ा जलकर राख हो गया। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    घटना की जानकारी देते गोदाम के मालिक विजय गुप्ता ने बताया कि उन्हें रात करीब 10 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिला, जिसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां आग बुझाने को पहुंची। उन्होंने बताया कि आग लगने का पता चलते ही इलाका निवासियों का भी जमावड़ा लगना शुरू हो गया। लोगों के मुताबिक आग करीब 9:15 बजे लगी। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बताया कि वह गोदाम में अकसर आता-जाता रहता है। रात 9:15 बजे जब वह गोदाम में गया तो गोदाम के अंदर से धुंआ निकलता उसने देखा।

    इसके बाद उसने तुरंत इलाके में शोर मचा दिया और गोदाम के मालिक को बुलाया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया। गनीमत रही की गोदाम के अंदर उस समय कर्मचारी मौजूद नहीं थे। मौके पर पावरकाम के कर्मचारी भी पहुंचे जिन्होंने इलाके की बिजली काटी। फायर कर्मियों ने देर रात तक कड़ी मशक्कत की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।