लुधियाना के मीना बाजार में लगी भयंकर आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख

You are currently viewing लुधियाना के मीना बाजार में लगी भयंकर आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख

Fierce fire broke out in Meena Bazar of Ludhiana, goods worth lakhs were burnt to ashes

लुधियाना के मीना बाजार में लगी भयंकर आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख

 

 

लुधियानाः वीरवार सुबह महानगर के अंतर्गत मीना बाजर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दुकान में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पलों में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं इस आग में दुकान में पड़ा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।

घटना की जानकारी देते दुकान मालिक शंकर ने बताया कि उन्हें सुबह पड़ोसियों का फोन आया कि उनकी दुकान से धुंआ निकल रहा है। जब दुकान पर आकर देखा तो दंग रह गए। दुकान में पड़ा सारा माल जल कर राख हो गया था। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा नीचे की बाकी दो मंजिलों पर भी आग लग जाती। दुकान मालिक शंकर ने बताया कि उनकी दुकान में शाल ढुलाई का काम होता है। रात को वह दुकान बंद करके गए थे, लेकिन तड़के लोगों ने फोन करके आग लगने की सूचना दी। आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल सका। मौके पर थाना कोतवाली की पुलिस पहुंची। पुलिस के केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *