पंजाब में महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर, जल्द खातों में आएंगे एक हजार रुपए… पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing पंजाब में महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर, जल्द खातों में आएंगे एक हजार रुपए… पढ़ें पूरी खबर

Good news for women in Punjab, one thousand rupees will come in accounts soon… read full news

पंजाब में महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर, जल्द खातों में आएंगे एक हजार रुपए… पढ़ें पूरी खबर

 

 

चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से लगातार पंजाब की जनता के साथ किए वायदों को पूरा कर रही है, जिसके तहत मान सरकार जल्द ही पंजाब की महिलाओं के लिए भी बड़ी घोषणा कर सकते हैं, जिसके तहत जल्द ही महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए महीना आ सकता है। इस संबंधी जानकारी देते कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने कहा है कि सरकार एक या दो माह में 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 1000 रुपए देने के वादे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमारा बजट आएगा हम इस वादे को प्राथमिकता देंगे।

कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि सरकार अपने वादे के प्रति वचनबद्ध है और महिलाओं को एक हजार रुपए देने के लिए सरकार विकल्प तलाश कर रही है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले वादा किया था कि महिला सशक्तिकरण के लिए पंजाब में उनकी सरकार के सत्ता में आने पर 18 साल से अधिक आयु की हर महिला को एक-एक दिल्ली सीएम केजरीवाल ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाले अभियान की शुरुआत के दौरान महिलाओं की रज‍िस्ट्रेशन कर उनको स्लिप भी प्रदान की थी। उनके इस ऐलान पर विपक्षी पार्टियों ने जमकर बवाल भी मचाया था कि महिलाओं को यह पैसा कहां से दिया जाएगा, जबकि खजाना

इस पर केजरीवाल ने वीडियो जारी कर कहा था कि महिलाओं को हजार रुपये देने से पंजाब का खजाना खाली नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा था कि अगर किसी बेटी की कॉलेज की पढ़ाई के लिए 1000 रुपए दे दिए गए, तो इससे पंजाब का खजाना खाली कैसे हो जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *