मोरबी पुल हादसे में घायल हुए व्यक्तियों से मिलने अस्पताल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मोरबी पुल हादसे में घायल हुए व्यक्तियों से मिलने अस्पताल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 

PM Modi Morbi visit: गुजरात के मच्छू नदी पर बने मोरबी पुल के गिरने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. भयावह हादसे में अब तक 135 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. कई घायलों का अब भी इलाज चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस खूनी मोरबी पुल को बारीकी से देखा

 

गुजरात के मच्छू नदी पर बने मोरबी पुल के गिरने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. भयावह हादसे में अब तक 135 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. कई घायलों का अब भी इलाज चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस खूनी मोरबी पुल को बारीकी से देखा. उन्होंने काफी देर तक घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया. उन्होंने हादसे की जगह पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात अपने गृह राज्य में गुजरात पुल हादसे को लेकर हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की थी. इस बैठक के बाद पीएमओ ने जानकारी दी थी कि पीएम मोदी मोरबी का दौरा करेंगे और घायल पीड़ितों से भी मिलेंगे. वे त्रासदी में राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे.

पीएम ने बचाव और राहत कार्यों में लगे लोगों से मुलाकात की

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *