कपूरथला में सामने आई दिल को झंझोरने वाली घटना, 20 रुपए का लालच देकर 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार
कपूरथला: जिला कपूरथला में मंगलवार को उस वक्त एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 9 साल की बच्ची को 20 रुपए का लालच देकर एक मकान मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और मौके से फरार हो गए। मामला सामने आने के बाद थाना बेगोवाल की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी घटना के बाद फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कपूरथला के बेगोवाल क्षेत्र में एक मकान मालिक ने 20 रुपए का लालच देकर अपने किराएदार की 9 वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बना दिया जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। थाना बेगोवाल पुलिस ने बच्ची के अभिभावकों के बयान पर पोस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। जबकि आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना बेगोवाल की पुलिस को दिए बयान में पीड़ित बच्ची की माता ने बताया कि उसका पति विदेश जर्मनी में रहता है ,उसने अपने बयान में आगे बताया कि वह अपने बेटे को साथ लेकर दवा लेने बाइक पर शहर से बाहर गए हुए थी और पीछे उसकी दोनों बच्चियां घर पर ही मौजूद थी। जब वह शाम को घर लौटे तो उसे देखकर उसकी छोटी बेटी रोने लग पड़ी।
जिसने उन दोनों को बताया कि आरोपी मकान मालिक ने छत से मुझे आवाज देकर बुलाया और उसे 20 रुपये दिए। जिसके बाद उन्होंने उसे कमरे में बुला लिया और गलत हरकतें कीं। पुलिस ने बच्ची की माता के बयान पर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।








Leave a Reply