International Kabaddi player dies while playing match, hit on head during ongoing tournament in Amritsar
मैच खेलते समय अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, अमृतसर में चल रहे टूर्नामेंट के दौरान सिर पर लगी थी चोट
मिली जानकारी के अनुसार, खतराएं कलां जिला अमृतसर में चल रहे कबड्डी कप के मैच के दौरान उनके सिर पर अचानक चोट लगी थी। जिसके बाद कुछ पलों के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस खिलाड़ी की मौत होने से कबड्डी जगत को ना पूरा होने वाला घाटा पड़ा है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने ही उसके पिता मोहन सिंह की मौत हुई थी, जिसके बाद परिवार का भार उसने अपने कंधों पर डालना शुरू किया।
वहीं, गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा हलके से संबंधित मसाना गांव के सरपंच बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि मनु गांव के प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी थे। उन्हें कबड्डी में उनकी जाफी के लिए जाना जाता था। मन्नू अपने पीछे छोटा भाई प्रभजोत सिंह, पत्नी और मासूम बच्ची को छोड़ गया है।








Leave a Reply