मूसेवाला हत्याकांडः अब गैंगस्टर भूप्पी राणा ने मूसेवाला के कातिलों का पता बताने वाले को 5 लाख देने की घोषणा, बोला- भाई की मौत का बदला लेंगे
चंडीगढ़ः बीते दिनों सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद विभिन्न गैंगस्टरों ने सिद्धू की मौत का बदला लेने की घोषणा की है। वहीं इस मामले में एक और गैंगस्टर भूप्पी राणा ने भी इस हत्याकांड के कातिलों का पता बताने वाले के लिए 5 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा कर दी है। इस मौके राणा ने कहा कि वह सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला लेंगा। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राणा ने कहा कि कातिल पंजाब या कैनेडा, अमेरिका बैठा हो, उसके बारे में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
राणा ने अपने ग्रुप में दविंदर बंबीहा, नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया, कौशल चौधरी, गौंडर, सुनील राठी और शेरा खुब्बन को भी साथ में बताया है। सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को शाम साढ़े 5 बजे मानसा के जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। भूप्पी राणा ने लिखा कि मूसेवाला का मानसा में कत्ल कर दिया गया। पंजाबी इंडस्ट्री में जट्ट की तूती बोलती थी। लॉरेंस और गोल्डी बराड़ झूठे फेम के लिए कहते हैं कि मूसेवाला ने गुरलाल बराड़ और विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल में बंबीहा ग्रुप की मदद की।
यह बात झूठी है। हम जो भी करते हैं, अपने दम पर करते हैं। लॉरेंस ग्रुप जो भी करता है, उसे अपने मरे लोगों के साथ जोड़ देता है। जिसने भी मूसेवाला के कत्ल में मदद की, एक-एक से हिसाब लिया जाएगा। सिद्धू के परिवार, दोस्त और प्रशंसकों से हमारी हमदर्दी है। हम सिद्धू को वापस नहीं ला सकते लेकिन मौत का बदला जरूर लेंगे।








Leave a Reply