मलेरकोटला-लुधियाना मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली और कैंटर की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 4 घायल
मालेरकोटलाः मालेरकोटला-लुधियाना मार्ग पर बीती रात करीब 11.15 बजे बिजली ग्रिड के पास सडक़ दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे में मारे गए व्यक्तियों की पहचान पुशपिंदर सिंह, राज नारायण राम, उकील राम, राम बहादुर सदा के रूप में हुई उनके साथ ही ट्राली में सवार 4 अन्य मजदूर राजा राम, राम कुमार सदा, यत्न राम व एक अन्य घायल हो गए।
हादसे की जानकारी देते अवतार सिंह निवासी गांव जालान ने बताया कि वह बीती रात अपने गांव जालान से अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली और पुआल मशीन अमृतसर जिले के चौक मेहता के पास चन्नांके गांव में पुआल बनाने के लिए ले जा रहा था। उस दौरान उसके साथ मजदूर राज नारायण राम, उकिल राम, राम बहादुर सदा, राजा राम, सुरेश कुमार, जतन राम व एक अन्य थे। वह मलेरकोटला-लुधियाना मार्ग पर पीछे से आ रहे थे लेकिन कैंटर जिसे बरसोला जिला जींद (हरियाणा) निवासी सोमवीर चला रहा था, ने उनके ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, ट्रॉली का हुक टूट गया और ट्रॉली में सवार मजदूर सडक़ पर गिर गए कैंटर की चपेट में आकर 4 मजदूरों की मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।








Leave a Reply