Tag: 4 घायल

  • लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, सो रहे परिवार पर गिरी छत्त, चाचा-भतीजी की मौत, 4 घायल

    You are currently viewing लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, सो रहे परिवार पर गिरी छत्त, चाचा-भतीजी की मौत, 4 घायल

    लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, सो रहे परिवार पर गिरी छत्त, चाचा-भतीजी की मौत, 4 घायल

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते गांव भौरा में शनिवार सुबह उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब एक सो रहे परिवार पर छत्त का मलवा गिर गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। मलबा गिरने की आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं हादसे की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    जानकारी अनुसार हादसा सुबह करीब 4.30 बजे एक घर की छत गिर गई। बताया जा रहा है कि छत गार्डर बाला से बनी थी। लंबे समय से छत कमजोर चल रही थी। कल देर रात हुई बरसात के कारण छत में नमी पड़ गई, जिस कारण आज सुबह 4:30 बजे के करीब छत गिर गई। बताया जा रहा है कि ये परिवार किराए के मकान में रह रहा था। कमरे में सो रहे लोग नीचे दब गए। चिखने-चिल्लाने की आवाज पर आस-पास के लोग इकट्‌ठे हो गए। इलाके के लोगों ने जैसे-तैसे करके घर का गेट तोड़ कर लोगों को कमरे से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कमरे में कुल 6 लोग सौ रहे थे। 2 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 अन्य परिवार के सदस्यों को अस्पताल पहुंचाया। गया। मरने वालों में एक 2 वर्षीय बच्ची दिव्या और ननकू नाम का युवक है।

    घटना का पता चलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना पुलिस पहुंची। वहीं अस्पताल में विधायक मदन लाल बग्गा परिवार से संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। सिविल हॉस्पिटल में उपचाराधीन विजय ने बताया कि वह बैटरी वाला रिक्शा चलाता है। उसकी 3 बेटियां थी। मरने वाली दिव्य सबसे छोटी थी। अभी 14 मई पिछले महीने ही दिव्या का पूरे परिवार ने जन्म दिवस मनाया था। विजय ने बताया कि उसकी बेटी नंदनी और रोशनी भी घायल हैं। मरने वाला ननकू किसी प्राइवेट फैक्ट्री में कपड़े वाशिंग का काम करता था। ननकू के दो बेटियां है। वहीं ननकू की पत्नी प्रेग्नेंट है।

  • मलेरकोटला-लुधियाना मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली और कैंटर की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 4 घायल

    You are currently viewing मलेरकोटला-लुधियाना मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली और कैंटर की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 4 घायल

    4 killed, 4 injured in tractor trolley and canter collision on Malerkotla-Ludhiana road

    मलेरकोटला-लुधियाना मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली और कैंटर की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 4 घायल

     

    मालेरकोटलाः मालेरकोटला-लुधियाना मार्ग पर बीती रात करीब 11.15 बजे बिजली ग्रिड के पास सडक़ दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे में मारे गए व्यक्तियों की पहचान पुशपिंदर सिंह, राज नारायण राम, उकील राम, राम बहादुर सदा के रूप में हुई उनके साथ ही ट्राली में सवार 4 अन्य मजदूर राजा राम, राम कुमार सदा, यत्न राम व एक अन्य घायल हो गए।

    हादसे की जानकारी देते अवतार सिंह निवासी गांव जालान ने बताया कि वह बीती रात अपने गांव जालान से अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली और पुआल मशीन अमृतसर जिले के चौक मेहता के पास चन्नांके गांव में पुआल बनाने के लिए ले जा रहा था। उस दौरान उसके साथ मजदूर राज नारायण राम, उकिल राम, राम बहादुर सदा, राजा राम, सुरेश कुमार, जतन राम व एक अन्य थे। वह मलेरकोटला-लुधियाना मार्ग पर पीछे से आ रहे थे लेकिन कैंटर जिसे बरसोला जिला जींद (हरियाणा) निवासी सोमवीर चला रहा था, ने उनके ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, ट्रॉली का हुक टूट गया और ट्रॉली में सवार मजदूर सडक़ पर गिर गए कैंटर की चपेट में आकर 4 मजदूरों की मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।

  • होशियारपुर में हुआ भयानक हादसा, कार-ट्रक में भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

    You are currently viewing होशियारपुर में हुआ भयानक हादसा, कार-ट्रक में भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

    Horrific accident in Hoshiarpur, horrific car-truck collision, 2 killed, 4 injured

    होशियारपुर में हुआ भयानक हादसा, कार-ट्रक में भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

     

    होशियारपुरः जिले के अंतर्गत आते बजवाड़ा में उस वक्त एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जब होशियारपुर की ओर से आ रहे ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है, वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं घायलों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने घायलों से बातचीत की और उनके बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए।

    हादसे की जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार पहले एक बाइक सवार से टकराई, फिर ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार में सवार 5 व्यक्ति और बाइक सवार गंभीर घायल हो गए, जिनमें बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में मारे गए मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की पहचान ए.एस.आई. गुरदियाल सिंह पुत्र बेअंत सिंह निवासी मुरादपुर नरियाल के रूप में हुई है तथा वह पी.आर.टी.सी. जहानखेलां का मुलाजिम था और वह छुट्टी के बाद अपने घर जा रहा था।

    वहीं हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे भाजपा नेता संजीव तलवाड़ ने अपनी गाड़ी में घायल हर्षित को अस्पताल पहुंचाया और इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक अमृतसर का है और खाली है। पुलिस ने ट्रक, कार व बाइक को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर एस.एच.ओ. सदर सुरजीत पड्डा ने बताया कि घायलों में अर्जुन पुत्र रमन कुमार व रितेश कुमार पुत्र दविन्द्र नागर निवासी बहादुरपुर, दविन्द्र सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी माहिलपुर, हरतेश खैहरा पुत्र राजविन्द्र सिंह निवासी शालीमार नगर शामिल हैं