भोपाल से दिल्ली की और जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरा-तफरी; देखें VIDEO

भोपाल से दिल्ली की और जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरा-तफरी; देखें VIDEO

 

 

भोपाल : मध्य प्रदेश के बीना में दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई है। ट्रेन आज सुबह भोपाल से दिल्ली जा रही है। आग की सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। ट्रेन को रोक दिया गया है। आनन-फानन में रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचा। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

देखें VIDEO-

Video Player

 

जानकारी के अनुसार, रानी कमलापति (भोपाल) से निज़ामुद्दीन (दिल्ली) जा रही वंदे भारत ट्रेन के C-14 कोच में आग लग गई। ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री के मुताबिक आग बैटरी से लगी। ट्रेन संख्या 20171 भोपाल-हजरत निज़ामुद्दीन वंदे भारत सोमवार सुबह 5.40 बजे रवाना हुई थी। बीना रेलवे स्टेशन से पहले कुरवाई केथोरा में ट्रेन के सी-14 कोच में आग लग गई। कोच में करीब 36 यात्री सवार थे। सुबह 7:10 बजे ट्रेन को कुरवाई केथोरा में रोका गया और यात्री सुरक्षित उतर गए। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

घटना के बारे में एक यात्री पवन कुमार ने बताया कि आग सी-14 कोच के नीचे लगी। सभी यात्रियों को बाहर निकल लिया गया है। ट्रेन रुकी तो देखा कि बैटरी में आग लगी हुई थी। ट्रेन को बीना रेलवे स्टेशन से पहले कुरवाई केथोरा में रोका गया। इधर स्थानीय ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में फायर ब्रिगेड टीम की मदद की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *