यमुना के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी के बाद अलर्ट जारी; बढ़ सकती है दिल्लीवालों की मुश्किलें
नई दिल्ली : दिल्ली में हो रही बारिश के बीच यमुना के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी शुरु हो गई है, जिससे दिल्लीवालों की मुश्किलें बढ़ सकती है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया है।
रविवार रात तक जलस्तर घट रहा था, लेकिन सोमवार सुबह अचानक पांच सेंटीमीटर बढ़ गया। यमुना बाजार, लाल किला, राजघाट, आईटीओ और रिंग रोड समेत यमुना नदी के आसपास के इलाके अभी भी जलमग्न हैं।राष्ट्रीय राजधानी के चार जिले, यानी उत्तर, दक्षिण पूर्व, उत्तर पूर्व और मध्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं क्योंकि कई इलाके अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। इससे यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
रविवार शाम को राजधानी में फिर से बारिश हुई, इससे दिल्लीवासियों के लिए नई मुसीबतें खड़ी हो गईं। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शनिवार शाम कहा कि पानी कम होने में समय लगेगा क्योंकि नालों और नदी में पानी का स्तर अभी भी बहुत ज्यादा है।









Leave a Reply