भुलत्थ की रहने वाली प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तो गुरदासपुर के युवक ने अमेरिका में लगाया फंदा, मौत

You are currently viewing भुलत्थ की रहने वाली प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तो गुरदासपुर के युवक ने अमेरिका में लगाया फंदा, मौत

When the girlfriend of Bhulattha refused to marry, the youth of Gurdaspur set a trap in America, died

भुलत्थ की रहने वाली प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तो गुरदासपुर के युवक ने अमेरिका में लगाया फंदा, मौत

 

 

गुरदासपुरः जिले के अंतर्गत आते गांव भैणी मियां खान में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब गांव के युवक ने प्रेमिका के शादी से इंकार करने के बाद अमेरिका में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उक्त उक्त युवक की प्रेमिका ने उसको वाट्सअप पर ब्लाक कर दिया था और उससे बात करने से इंकर कर दिया था। जिसके बाद युवक परेशान रहने लगा था। मृतक के परिजनों ने लड़की के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है जिसके बाद पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक युवक की पहचान रेशम सिंह निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि उनका बेटा रेशम सिंह 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2019 में अमेरिका चला गया था। 12वीं में पढ़ते समय ही विधानसभा हलका करतारपुर के अंतर्गत आते भुलत्थ में रहने वाली एक लड़की उसके संपर्क में आई। दोनों में प्रेम हो गया। इसके बाद रेशम आइलेट्स करने के बाद अमेरिका चला गया।

दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी के वादे भी किए थे। पिछले माह अप्रैल में रेशम सिंह ने जल्द अमेरिका से आने और उससे शादी करने की बात कही। वह उसे तारीख तय करने की बात कर रहा था। जिसके बाद लड़की ने अचानक से उससे फोन पर बात करनी बंद कर दी। उसे फोन पर ब्लॉक भी कर दिया। वॉट्सऐप पर भी उसका नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया, जिसके बाद वह डिप्रेशन में चला गया। सुखदेव सिंह ने बताया कि 1 मई की सुबह उन्हें अमेरिका में रह रहे रिश्तेदारों का फोन आया, जिन्होंने रेशम सिंह के आत्महत्या करने की बात बताई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *