बठिंडाः श्री गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां
बठिंडाः बठिंडा के अधीन आते रामा में स्थित श्री गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां रिफाइनरी अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से साइट में मौजूद सभी लोग बाहर आ गए। आग लगने की सूचना साइट पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर-दुर तक दिखाई दे रही थी। वहीं, घटनास्थल पर तुरंत बठिंडा के सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रिफाइनरी को खाली करवा दिया है।
घटना संबंधी जानकारी देते रिफाइनरी के अधिकारी ने बताया कि आग लगने से रिफाइनरी में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल, रिफाइनरी में आग किस कारण लगी, उसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने से आसमान में धुएं का गुबार है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग जो अंदर थे, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल आग पर काफी हद तक दमकल विभाग ने काबू पा लिया है। बता दें कि रिफाइनरी के साथ लगते इलाके को भी सील कर दिया गया है।








Leave a Reply