पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भारतीय सेना के बयान से पाकिस्तान में मची खलबली, आया पाकिस्‍तानी सेना का रिएक्शन

You are currently viewing पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भारतीय सेना के बयान से पाकिस्तान में मची खलबली, आया पाकिस्‍तानी सेना का रिएक्शन

Indian Army’s statement on Pakistan Occupied Kashmir created panic in Pakistan, Pakistani army’s reaction came

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भारतीय सेना के बयान से पाकिस्तान में मची खलबली, आया पाकिस्‍तानी सेना का रिएक्शन

 

नई दिल्लीः पाक अधिकृत कश्मीर पर भारतीय सेना की ओर से दिये गए बयान से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। जिसके बाद अब इस पर पाकिस्तानी सेना का रिएक्शन सामने आया है। जिसमें पाकिस्‍तान सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने ट्वीट कर कहा है कि भारतीय सेना के विचार उनकी घरेलू राजनीति के अनुरूप ही हैं और तथाकथित लॉन्च-पैड और आतंकवादियों के निराधार आरोप से वे हमारा ध्यान भटकाना चाहते हैं। पाकिस्‍तान का कहना है कि भारत की तरफ से ऐसे बयान जम्‍मू कश्‍मीर में जारी मानवाधिकार हनन से ध्‍यान हटाने के लिए दिए जा रहे हैं।

आईएसपीआर की तरफ से किए गए एक के बाद एक ट्वीट में कहा गया है कि भारतीय सेना की तरफ से आजाद जम्‍मू कश्‍मीर को लेकर जताई गई चिंता बेबुनियाद है। डीजी आईएसपीआर ने कहा, “भारतीय सेना के ऑफिसर के बुलंद दावे और वास्तविक महत्वाकांक्षा बौद्धिक रूप से अपमानजनक है। पाकिस्तानी सेना एक ताकत है और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की समर्थक है। शांति की यह इच्छा हमारे क्षेत्र के खिलाफ किसी भी दुस्साहस या आक्रामकता को विफल करने की हमारी क्षमता और तैयारी से मेल खाती है।”

बता दें कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि आतंकवदी कभी भी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। पीओके के विषय पर संसद में प्रस्ताव पास हो चुका है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। यह संसद के प्रस्ताव का हिस्सा है। भारतीय सेना सरकार के हर आदेश के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार जब भी आदेश देगी सेना अपनी पूरी तैयारी के साथ पीओके को वापस लेने आगे बढ़ेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *