पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम: मुख्तार अंसारी मामले में कैप्टन अमरिंदर और सुखजिंदर रंधावा को नोटिस जारी

पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम: मुख्तार अंसारी मामले में कैप्टन अमरिंदर और सुखजिंदर रंधावा को नोटिस जारी

 

 

चंडीगढ़ -मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं सुखजिंदर रंधावा को नोटिस भेज दिया गया है। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके दी है। उल्लेखनीय है कि जो फाइल रंधावा एवं कैप्टन को मुख्यमंत्री द्वारा पुटअप की गई है, उसका संबंधित हिस्सा भगवंत मान ने शेयर करते हुए अगली कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

May be an image of ticket stub and text

मान ने ट्वीट में लिखा आ लओ रंधावा साहब तुहाडे साहब वाला नोटिस, उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर खर्च हुए 55 लाख रुपए के मामले में आम आदमी पार्टी ने सुखजिंदर रंधावा का चैलेंज कबूल करते हुए आज ही नोटिस जारी करने की बात कही था। वहीं रंधावा ने भी कहा था कि मैं ढाई घंटे लेट वाली टिकट बुक करवा ली है, आप नोटिस भेजें, मैं उसका जवाब दूंगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *